खेल के माध्यम से स्वास्थ्य पर जोर, प्रीमियर लीग में चार टीमें आमने-सामने
अलवर। सनसेट पैवेलियन, बख्तल की चौकी ग्राउंड में डॉक्टर्स प्रीमियर लीग सीजन-5 का भव्य शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने चिकित्सकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि डॉक्टर धरती पर ईश्वर के समान होते हैं, जो मरीजों को नया जीवन देने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि चिकित्सा पेशा बेहद तनावपूर्ण होता है, ऐसे में डॉक्टरों के लिए खुद को फिट और स्वस्थ रखना भी उतना ही जरूरी है।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. तरुण यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चार टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें गीतांजलि टाइटंस, सीएलएस वारियर्स, हरीश हरिकेन और गुरूकृपा मनोहर आई स्ट्रॉमर शामिल हैं। उद्घाटन मैच सीएलएस वॉरियर्स और गुरूकृपा मनोहर आई की टीम के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेंद्र शर्मा, नर्सेज एसोसिएशन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. के.के. शर्मा, आईएमए अध्यक्ष डॉ. विजय पाल सहित कई चिकित्सक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


