विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे राज्यपाल, 9 अप्रैल को होगा आयोजन
अलवर। विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे 9 अप्रैल को राजऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे।
यह समारोह प्रातः 11:30 बजे प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।
दीक्षांत समारोह राजऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
राज्यपाल के दौरे को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

