More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य हेतु अधिकारियों की नियुक्ति

    अलवर में पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य हेतु अधिकारियों की नियुक्ति

    जिला स्तर पर नोडल अधिकारी और सर्वेयर्स तैनात, पांडुलिपि विरासत संरक्षण अभियान को मिलेगी गति

    अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने देशव्यापी पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के सफल आयोजन और क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी एवं पांडुलिपि सर्वेयर्स नियुक्त किए हैं। यह सर्वेक्षण शैक्षणिक संस्थाओं, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, मंदिरों, मठों, संग्रहालयों, पुस्तकालयों तथा निजी संग्रहकर्ताओं के पास सुरक्षित भारत की पांडुलिपि विरासत के संरक्षण और दस्तावेजीकरण के उद्देश्य से किया जाएगा।

    जिला कलक्टर के आदेशानुसार पर्यटन विभाग की उप निदेशक श्रीमती टीना यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राजकीय संग्रहालय अध्यक्ष, मत्स्य विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, देवस्थान विभाग के निरीक्षक, राजस्थान राज्य प्राच्य विद्या संस्थान अलवर के प्रभारी अधिकारी, राजकीय गौरी देवी महिला महाविद्यालय की प्राचार्य, राजकीय बाबू शोभाराम कला महाविद्यालय के प्राचार्य एवं राजकीय संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य को नोडल अधिकारी की सहायतार्थ पांडुलिपि सर्वेयर्स नियुक्त किया गया है।

    जिला कलक्टर ने निर्देश दिए हैं कि नियुक्त सर्वेयर अपने अधीन सहायक सर्वेयरों एवं कार्मिकों की नियुक्ति कर विश्वविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं, मंदिरों, मठों, पुस्तकालयों और निजी संग्रहकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करें। साथ ही ‘हर घर दस्तक’ जैसे जन जागरूकता अभियानों को बढ़ावा देते हुए राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें।

    उन्होंने कहा कि निर्धारित समयावधि के भीतर जिले में पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा किया जाए, ताकि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विरासत का संरक्षण किया जा सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here