शिवाजी पार्क क्षेत्र में पानी भरने को लेकर हुआ विवाद, मारपीट के बाद इलाके में तनाव
अलवर। शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र स्थित बुध विहार इलाके में पानी भरने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला के साथ कथित रूप से मारपीट की गई। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे परिजन और स्थानीय लोग तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हिना खान और शैरा खान सहित कुछ लोगों ने महिला के साथ मारपीट की। घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए, जिससे कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
सूचना मिलने पर शिवाजी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश कर मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर घटना की जानकारी जुटाई।
घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन से जुड़े लोग भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल महिला से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा दोनों पक्षों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


