मंदिरों के विकास पर पुजारी महासंघ की बैठक में विचार, महासम्मेलन की रूपरेखा तय
अलवर। राजस्थान पुजारी महासंघ की बैठक शुक्रवार को नरसिंह हनुमान मंदिर में आयोजित की गई, जिसमें आगामी पुजारी महासम्मेलन एवं विचार गोष्ठी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।
महासंघ के पंडित विवेकानन्द शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान पुजारी महासंघ अलवर के तत्वावधान में कटी घाटी हनुमान मंदिर पर पुजारी महासम्मेलन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सभी पुजारियों के साथ मिलकर मंदिरों के विकास, व्यवस्था एवं विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक में मंदिरों से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पुजारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर आचार्य राजेन्द्र शर्मा (अध्यक्ष), महेश चंद शर्मा (महामंत्री), पंडित मोनू शर्मा (कोषाध्यक्ष), पंडित विवेकानन्द शर्मा, अनिल शर्मा, श्याम सुंदर पाराशर, कंचन शर्मा, योगानंद शर्मा, राजकुमार शर्मा, नत्थू राम शास्त्री, रघुवीर शर्मा, रमाकांत शर्मा, योगेश शर्मा, देवराज शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


