More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में फिट वुमन नेशन महिला मैराथन

    अलवर में फिट वुमन नेशन महिला मैराथन

    महिला मैराथन को वन राज्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

    अलवर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अलवर के पुरजन विहार (कंपनी बाग) से आयोजित “FIT WOMEN NATION” महिला मैराथन को वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    इस अवसर पर वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने सभी माताओं, बहनों और बेटियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका है।

    उन्होंने कहा कि यह मैराथन महिलाओं के स्वास्थ्य, फिटनेस, सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं और उनकी ऊर्जा से ही राष्ट्र मजबूत बनता है।

    शर्मा ने कहा कि मैराथन जैसी पहलें केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक समानता और महिला सशक्तिकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सहायक होती हैं।

    इस महिला मैराथन में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और विभिन्न आयु वर्ग की प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here