More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में बिजली करंट से युवक की मौत, जिला अस्पताल में मुआवजे...

    अलवर में बिजली करंट से युवक की मौत, जिला अस्पताल में मुआवजे की मांग को लेकर धरना

    ढाडोली गांव में बिजली लाइन पर कार्य के दौरान हादसा, परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अलवर। शहर के ढाडोली गांव में बिजली लाइन पर कार्य के दौरान करंट लगने से 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सभी लोग जिला अस्पताल पहुंचे और बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई, आर्थिक मुआवजा तथा सरकारी नौकरी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

    परिजनों के अनुसार मृतक हनीफ खान बिजली विभाग में निजी कर्मचारी के रूप में कार्य करता था। उनका आरोप है कि लाइनमैन मनीष ने उसे यह कहकर बिजली के खंभे पर चढ़ाया कि लाइन पूरी तरह बंद है और वह सुरक्षित रूप से कार्य कर सकता है। परिजनों का कहना है कि कार्य के दौरान अचानक बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई, जिससे हनीफ खान करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, 50 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

    परिजनों का आरोप है कि यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुआ है। उनका कहना है कि यदि सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता और लाइन बंद होने की विधिवत पुष्टि की जाती, तो यह दुर्घटना टाली जा सकती थी। उन्होंने मामले में जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य बताया गया है। उसके पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। परिजनों ने सरकार से मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपये का मुआवजा तथा परिवार के पुनर्वास की मांग की है।

    जांच में जुटी पुलिस, अधिकारियों के इंतजार में धरना जारी

    घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए और न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। समाचार लिखे जाने तक बिजली विभाग का कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और उनकी मांगों पर निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here