More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में बिना टैक्स के 20 वाहन जब्त

    अलवर में बिना टैक्स के 20 वाहन जब्त

    परिवहन कार्रवाई के तहत अवैध वाहन संचालन पर सख्ती

    अलवर। प्रादेशिक परिवहन विभाग की टीम ने बिना टैक्स एवं अवैध रूप से संचालित वाहनों पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को 20 वाहनों को जब्त/डिटेन किया।

    प्रादेशिक परिवहन अधिकारी रविन्द्र जोशी ने बताया कि जब्त किए गए वाहनों में एक बस बिना टैक्स और निर्धारित रूट से हटकर संचालित पाई गई। संबंधित बस मालिक के नाम से पंजीकृत एक अन्य बस का टैक्स भी बकाया पाया गया है।

    उन्होंने बताया कि सभी वाहनों के मालिकों के नाम से पंजीकृत अन्य वाहनों की भी कार्यालय स्तर पर जांच की जा रही है। जुर्माना राशि एवं बकाया टैक्स जमा होने के बाद ही वाहनों को रिलीज किया जाएगा। विभाग द्वारा बिना टैक्स एवं अवैध रूप से संचालित वाहनों पर आगामी दिनों में भी कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

    उन्होंने बताया कि जिन वाहन मालिकों का 2026-27 का वार्षिक टैक्स अभी तक जमा नहीं हुआ है, वे वाहन पोर्टल 4.0 पर 1.5 प्रतिशत पेनल्टी के साथ 31 मार्च तक टैक्स जमा करा सकते हैं। इसके बाद 3 प्रतिशत प्रतिमाह पेनल्टी के साथ टैक्स वसूला जाएगा।

    परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वाहन जब्ती एवं अतिरिक्त पेनल्टी से बचने के लिए समय पर टैक्स जमा कराएं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here