More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में भारत विकास परिषद की प्रांतीय कार्यशाला सम्पन्न, अलवर शाखा को...

    अलवर में भारत विकास परिषद की प्रांतीय कार्यशाला सम्पन्न, अलवर शाखा को मिला सम्मान

    तीन जिलों की भागीदारी वाली विकास परिषद कार्यशाला में संगठन, सेवा व संस्कार विषयों पर विस्तृत मंथन

    अलवर। भारत विकास परिषद राजस्थान उत्तर-पूर्व प्रांत की महत्वपूर्ण प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन अलवर की पावन धरा पर अलवर शाखा के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस कार्यशाला में अलवर, कोटपुतली-बहरोड़ और खैरथल-तिजारा जिलों की विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

    कार्यशाला के सफल आयोजन पर प्रांत की ओर से अलवर शाखा को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही शाखा के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष को मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात डॉ. कुमकुम कपूर द्वारा वंदे मातरम् का गायन किया गया। प्रारंभिक सत्र में अलवर शाखा अध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने अतिथि परिचय एवं स्वागत भाषण देते हुए कहा कि यह कार्यशाला संगठन के उद्देश्यों और सेवा कार्यों को नई दिशा देने का सशक्त मंच है।

    प्रथम सत्र में डॉ. शिव दयाल मंगल (संयुक्त महासचिव, रीजन) ने परिषद के लक्ष्य, उद्देश्य एवं दर्शन पर प्रकाश डाला। वहीं प्रांतीय महासचिव ओमप्रकाश रावत ने संगठनात्मक स्वरूप, नियम-विनियम तथा पदाधिकारियों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।

    द्वितीय सत्र में सुनील खंडेलवाल ने संपर्क, विजय कुमार खूंटेटा ने सेवा गतिविधियों, राजीव शरण सक्सेना ने संस्कार विषय, डॉ. कुमकुम कपूर ने महिला सहभागिता तथा डॉ. नितिन रस्तोगी ने पर्यावरण विषय पर अपने विचार रखे।

    दोपहर के भोजन के बाद तीसरे सत्र में शाखा संचालन, कार्य योजना, सदस्यता वृद्धि, वित्तीय पारदर्शिता, बैंक खातों की समीक्षा, रिपोर्टिंग प्रणाली एवं टीम वर्क जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही परिषद ऐप के प्रभावी उपयोग और गतिविधियों के बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया गया।

    कार्यक्रम का संचालन रमन सोनी एवं शोभा अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर जिनेन्द्र जैन, डॉ. के.के. गुप्ता, अशोक मित्तल, रमेश चंद अग्रवाल, राधेश्याम, उमाशंकर गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, लोकेश गोयल, दिलीप गोयल, प्रह्लाद अग्रवाल, रुपेश गुप्ता, अमित गोयल सहित विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

    अंत में शाखा सचिव अशोक कुमार गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here