More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में श्याम भक्तों का महासंगम होगा, दशहरा मैदान में 30 अप्रैल...

    अलवर में श्याम भक्तों का महासंगम होगा, दशहरा मैदान में 30 अप्रैल को भव्य श्याम जागरण

    श्याम वंदना महोत्सव के तहत ध्वज यात्रा और जागरण कार्यक्रम, अलवर में भक्ति का माहौल

    अलवर। शहर में हर वर्ष की तरह इस बार भी भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। सोमेश्वर महादेव मंदिर परिवार की ओर से चतुर्थ श्याम वंदना महोत्सव का आयोजन 29 और 30 अप्रैल को किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

    आयोजन के संयोजक राकेश सैनी ने बताया कि 30 अप्रैल को दशहरा मैदान में भव्य श्याम बाबा का जागरण आयोजित होगा। इस दौरान कोलकाता से विशेष रूप से मंगाए गए फूलों से बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।

    उन्होंने बताया कि महोत्सव की शुरुआत 29 अप्रैल को खाटू श्याम जी की विशाल ध्वज यात्रा के साथ होगी। यह यात्रा शिवाजी पार्क अंबेडकर सर्किल से प्रारंभ होकर सोमेश्वर महादेव मंदिर (स्कीम-10) पहुंचेगी। ध्वज यात्रा के समापन पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

    इसी दिन श्याम नाम की मेहंदी कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे और भक्ति के रंग में सराबोर होंगे।

    जागरण कार्यक्रम में देशभर के प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जिनमें हेमंत बृजवासी, देवी नेहा और विकास सोनी शामिल हैं। उनके भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

    आयोजन को लेकर शहर के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here