More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम

    अलवर में महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम

    महिला दिवस पर उत्कृष्ट साथिन और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

    अलवर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हनुमानगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में लाइव प्रसारण किया गया।

    कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के उद्बोधन को तन्मयता से सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा लाडो प्रोत्साहन योजना पोर्टल और साथिन डिजिटल मार्गदर्शिका का भी शुभारंभ किया गया।

    19 साथिन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को किया सम्मानित

    जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला सहित अन्य अतिथियों द्वारा पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना 2026 के अंतर्गत रामगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ढाढोली निवासी श्रीमती ज्योति रानी को सर्वश्रेष्ठ साथिन के रूप में 11 हजार रुपए के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    इसी प्रकार माता यशोदा पुरस्कार के तहत 9 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 5100-5100 रुपए तथा 9 सहायिकाओं को 2100-2100 रुपए के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    सम्मानित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में श्रीमती सोनम सिंह, श्रीमती उषा शर्मा, श्रीमती सुनीता रानी, श्रीमती सुनीता गुप्ता, श्रीमती अनीता शर्मा, श्रीमती धुड़ी देवी, श्रीमती इंदू, श्रीमती फरमीना और श्रीमती सुनीता जाटव शामिल रहीं।

    सहायिकाओं में श्रीमती सरोज गुप्ता, श्रीमती कांता देवी, श्रीमती अफरोज खान, श्रीमती चंदा टांक, श्रीमती संगीता यादव, श्रीमती अनीता मीणा, श्रीमती सोमवती, श्रीमती अनीता यादव और श्रीमती भावना शर्मा को सम्मानित किया गया।

    बालिकाओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

    कार्यक्रम में बालिकाओं और महिलाओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली बालिकाओं को भी सम्मानित किया।

    कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षाविद् दिनेश शर्मा द्वारा किया गया।

    इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम श्रीमती बीना महावर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सालुखे गौरव रवीन्द्र, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री ऐश्वर्यम प्रजापति, यूआईटी के भूमि आवाप्ति अधिकारी जितेंद्र सिंह नरुका, महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक रिषीराज सिंघल, आईसीडीएस विभाग के उपनिदेशकमहेश गुप्ता, पर्यटन विभाग की उपनिदेशक श्रीमती टीना यादव सहित बड़ी संख्या में बालिकाएं और महिलाएं मौजूद रहीं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here