रक्तदान सेवा अभियान: 24 यूनिट संग्रह, युवाओं व महिलाओं की सक्रिय भागीदारी
अलवर। सेठ माखनलाल चैरिटेबल ट्रस्ट, मोतीडूंगरी में प्रांतीय गतिविधि सदस्य मधुर अग्रवाल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शाखा सदस्यों, समाजसेवियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 24 यूनिट रक्तदान किया।

शिविर की खास बात यह रही कि रक्तदान में महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। सभी प्रतिभागियों ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आकर योगदान दिया।
शाखा परिवार के सदस्य अभिषेक जैन के पुत्र अर्जव जैन (19 वर्ष) ने रक्तदान कर सबसे कम उम्र के डोनर बनने का गौरव प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि वे अब तक दो बार रक्तदान कर चुके हैं, जो युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।
रक्तदान करने वाले सभी डोनर्स को अरावली शाखा की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष सुनील खंडेलवाल, अलवर शाखा अध्यक्ष गिरीश गुप्ता एवं रमेश अग्रवाल ने उपस्थित होकर सभी का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम की व्यवस्था में मधुर अग्रवाल, अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, सचिव श्रीमती अणिमा गुप्ता, सेवा संयोजक श्रीमती सुनीता गुप्ता, महिला सहभागिता श्रीमती प्रिया खंडेलवाल सहित अनेक सदस्यों का सहयोग रहा।
रक्तदान शिविर के माध्यम से समाज में मानव सेवा और जागरूकता का संदेश दिया गया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

