More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में सेवा अभियान: परिषद ने की गौ सवामणि, 150 परिंडे लगाने...

    अलवर में सेवा अभियान: परिषद ने की गौ सवामणि, 150 परिंडे लगाने का संकल्प

    सेवा अभियान की शुरुआत: गौ सवामणि के साथ परिंडे अभियान का ऐलान

    अलवर। भारत विकास परिषद की अरावली शाखा, अलवर द्वारा शपथ ग्रहण के बाद नई कार्य योजनाओं का शुभारंभ नंदी गौशाला कांजी हाउस, बुद्ध विहार में गौ सवामणि के आयोजन के साथ किया गया। इस अवसर पर लगभग 400 गौ माताओं को हरी सब्जियां, गुड़ एवं पशु आहार खिलाकर सेवा कार्य किया गया। आयोजन के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने जीव सेवा को सर्वोपरि बताते हुए समाज में सकारात्मक संदेश दिया।

    अरावली शाखा ने बेजुबान पक्षियों के संरक्षण के लिए शहरभर में 150 परिंडे लगाने का संकल्प लिया है। इस अभियान की शुरुआत आज गौशाला परिसर में 15 परिंडे लगाकर की गई। आने वाले दिनों में इन्हें शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित किया जाएगा, जिससे गर्मी में पक्षियों को पानी मिल सके।

    शाखा अध्यक्ष सीताराम गुप्ता ने इस अवसर पर जीव सेवा का महत्व बताते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में संवेदनशीलता और करुणा का भाव बढ़ाते हैं।

    कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष सुनील खंडेलवाल ने अरावली शाखा के नए सदस्यों का सम्मान किया। इस दौरान सतीश कुमार गुप्ता एवं अनिल बंसल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने गौ सवामणि के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रीमती आशा मित्तल ने सभी सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत किया।

    कार्यक्रम में प्रांतीय संयोजक सेवा मधुर अग्रवाल, सचिव श्रीमती अणिमा गुप्ता, सेवा संयोजक श्रीमती सुनीता गुप्ता, महिला सहभागिता श्रीमती प्रिया खंडेलवाल, संपर्क संयोजक राकेश खंडेलवाल, मीडिया प्रभार पीयूष गर्ग सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने समाजहित में ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया और जीव-जंतुओं की सेवा को मानवता का सबसे बड़ा धर्म बताया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here