More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में राजपूत सभा का सम्मान समारोह, प्रतिभाओं का हुआ अभिनंदन

    अलवर में राजपूत सभा का सम्मान समारोह, प्रतिभाओं का हुआ अभिनंदन

    राजपूत समाज मिलन कार्यक्रम में मेधावी छात्र, पूर्व सैनिक और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्मानित

    अलवर। श्री राजपूत सभा प्रगतिशील, अलवर की ओर से कला भारती सभागार में भव्य समाज मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान किया गया।

    समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा भगवान श्रीराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया।

    करीब 200 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

    कार्यक्रम में समाज के लगभग 200 प्रतिभाशाली एवं सम्माननीय व्यक्तियों का अभिनंदन किया गया। इनमें पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं, मेधावी छात्र-छात्राएं, खेल प्रतिभाएं, नवीन चयनित सरकारी कर्मचारी एवं वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे।

    समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शेर सिंह राठौड़ उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता विजय सिंह राठौड़ ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मेघ सिंह चौहान, डॉ. पूजा शेखावत एवं सभा अध्यक्ष बलबीर सिंह चौहान मौजूद रहे।

    शिक्षा और एकता पर दिया जोर

    वक्ताओं ने अपने संबोधन में समाज में शिक्षा, संस्कार, संगठन और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही समाज के उत्थान के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

    बड़ी संख्या में समाजबंधु रहे उपस्थित

    इस अवसर पर सभा कार्यकारिणी के संरक्षक कमल सिंह राठौड़, योगेंद्र सिंह सोलंकी, हजारी सिंह चौहान, मंगल सिंह राठौड़, भगवान सिंह राठौड़, गुलाब सिंह राठौड़, विजय सिंह खंगारोत, लोकेश सिंह राठौड़, अमर सिंह नरूका, महावीर सिंह राठौड़ सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, संगठन एवं सामाजिक उत्थान के संकल्प के साथ किया गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here