More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में वन मंत्री का दौरा, सरिस्का टाइगर रिजर्व का किया निरीक्षण

    अलवर में वन मंत्री का दौरा, सरिस्का टाइगर रिजर्व का किया निरीक्षण

    वन मंत्री के दौरे में ईको-टूरिज्म पर जोर, सरिस्का में सुरक्षा व सुविधाओं के निर्देश

    अलवर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने गुरुवार सुबह सरिस्का टाइगर रिजर्व का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं और वन्यजीव संरक्षण गतिविधियों का जायजा लिया।

    वन मंत्री के दौरे में व्यवस्थाओं की समीक्षा

    दौरे के दौरान उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से सरिस्का अभयारण्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और बाघ संरक्षण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि रिजर्व में आने वाले पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रहें।

    ईको-टूरिज्म और सुरक्षा पर विशेष फोकस

    वन मंत्री ने टाइगर रिजर्व के समग्र विकास के लिए ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने, सर्विलांस सिस्टम को मजबूत करने तथा बाघों की सुरक्षा के लिए स्मार्ट पेट्रोलिंग व्यवस्था लागू करने पर विशेष जोर दिया।

    मंदिर में पूजा-अर्चना कर मांगी खुशहाली

    इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शहर के कालाकुआं स्थित श्री वेंकटेश बालाजी दिव्य धाम मंदिर में दर्शन कर देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने गो माता की पूजा की और स्वामी सुदर्शन आचार्य जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

    अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

    इस अवसर पर सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, सीसीएफ संग्राम सिंह कटिहार सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    वन मंत्री के इस दौरे से सरिस्का क्षेत्र में पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here