More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, मानव सेवा के लिए आगे आने...

    अलवर में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, मानव सेवा के लिए आगे आने की अपील

    रक्तदान शिविर में व्यापारियों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान

    अलवर। संयुक्त व्यापारी महासंघ (राज.) एवं राजस्थान रेल क्रिया व्यवसाई एसोसिएशन, अलवर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर कम्पनी बाग के सामने, अलवर में आयोजित होगा, जहां बड़ी संख्या में रक्तदाताओं के पहुंचने की उम्मीद है।

    आयोजकों ने शहरवासियों, व्यापारियों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की है। उनका कहना है कि “रक्तदान महादान” है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदान साबित हो सकता है।

    आयोजकों के अनुसार शिविर का उद्देश्य अस्पतालों में रक्त की उपलब्धता बढ़ाने के साथ-साथ आमजन में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। रक्तदान से न केवल जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।

    शिविर के प्रचार-प्रसार के लिए जारी पोस्टर पर “बूंदों के ये दुर्लभ मोती, रक्त बूंद ही जीवन ज्योति” का संदेश अंकित किया गया है, जो लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहा है।

    आयोजक संस्थाओं ने अधिक से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस मानव सेवा अभियान का हिस्सा बनकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here