More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर जागरूकता रैली, 86 लोग हुए लाभान्वित

    अलवर में विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर जागरूकता रैली, 86 लोग हुए लाभान्वित

    निःशुल्क हाइपरटेंशन और मधुमेह जांच शिविर में कई मरीजों की हुई पहचान

    अलवर। प्राइवेट हॉस्पिटल एवं नर्सिंग होम सोसाइटी, अलवर तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी अलवर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को “विश्व हाइपरटेंशन दिवस” के अवसर पर जागरूकता रैली एवं निःशुल्क रक्तचाप और मधुमेह जांच शिविर का आयोजन मित्तल हॉस्पिटल में किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. योगेन्द्र शर्मा, डॉ. एस.सी. मित्तल, हरीश कालरा, राजपाल सिंह यादव, अल्का मित्तल एवं अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली के दौरान मित्तल हॉस्पिटल के डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेटर एवं सेंट जॉन एम्बुलेंस के चेयरमैन गिरीश गुप्ता ने आमजन को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता संदेश दिए।

    “उच्च रक्तचाप को मिलकर नियंत्रित करें” रही थीम

    प्राइवेट हॉस्पिटल एवं नर्सिंग होम सोसाइटी अलवर के अध्यक्ष एवं मित्तल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. एस.सी. मित्तल ने बताया कि विश्व हाइपरटेंशन दिवस 2026 की थीम “उच्च रक्तचाप को मिलकर नियंत्रित करें” रखी गई है। उन्होंने कहा कि सही माप, बेहतर जीवनशैली और समय पर उपचार से हाइपरटेंशन को नियंत्रित किया जा सकता है।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि रोजमर्रा की जीवनशैली में सुधार करके उच्च रक्तचाप को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने आमजन से नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने की अपील की।

    86 लोगों की हुई जांच

    रैली के बाद आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में कुल 86 लोगों की ब्लड प्रेशर और मधुमेह जांच की गई। इनमें 36 लोग उच्च रक्तचाप तथा 19 लोग मधुमेह से पीड़ित पाए गए, जिन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

    शहर के प्रमुख मार्गों से निकली रैली

    जागरूकता रैली मित्तल हॉस्पिटल से प्रारंभ होकर एनईबी थाना, सानिया हॉस्पिटल, गोयल हॉस्पिटल, इनरव्हील तिराहा, एडवांस न्यूरोलॉजी सेंटर, श्रीराम हॉस्पिटल, सूर्या हॉस्पिटल और अग्रसेन चौराहा होते हुए वापस मित्तल हॉस्पिटल पहुंचकर सम्पन्न हुई।

    विभिन्न संस्थाओं का रहा सहयोग

    कार्यक्रम में राजकीय नर्सिंग कॉलेज, भारत विकास परिषद, लायंस क्लब अलवर मत्स्य, अलवर जिला स्काउट एंड गाइड फेलोशिप, सुभाष नगर योगा संस्थान, सदभाव मंच सहित कई सामाजिक संस्थाओं का सहयोग रहा।

    इस अवसर पर प्रतिभागियों को टोपी, टी-शर्ट, फल और लस्सी का वितरण भी किया गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here