More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में संदिग्ध मौत से सनसनी, बिहार निवासी युवक का शव मिलने...

    अलवर में संदिग्ध मौत से सनसनी, बिहार निवासी युवक का शव मिलने पर जांच शुरू

    पोस्टमार्टम के बाद मौत की जांच तेज, संदिग्ध हालात में मिला बिहार निवासी युवक का शव

    अलवर। शहर में बिहार निवासी एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी बिहार के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से अलवर में रहकर काम कर रहा था।

    बताया जा रहा है कि दीपक अलकापुरी क्षेत्र के पास स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स में काम करता था और वहीं आसपास निवास कर रहा था। रविवार देर शाम युवक का शव संदिग्ध हालात में मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

    घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई, जिसके बाद सोमवार को परिजन अलवर पहुंचे। मृतक के चाचा मंटू कुमार सिंह ने बताया कि दीपक मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। अचानक मौत की खबर मिलने से परिवार में मातम का माहौल है।

    फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here