More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में हवाला कारोबार का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

    अलवर में हवाला कारोबार का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

    33.62 लाख रुपये की संदिग्ध नकदी बरामद, हवाला कारोबार नेटवर्क की जांच शुरू

    अलवर। पुलिस ने हवाला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 लाख 62 हजार 623 रुपये की संदिग्ध नकदी के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शहर के केशव नगर क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई को हवाला नेटवर्क पर बड़ी चोट माना जा रहा है। पुलिस अब इस अवैध कारोबार के अन्य राज्यों तक फैले संभावित नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

    प्रशिक्षु आईपीएस कार्तिकेय वर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि केशव नगर स्थित एक मकान में हवाला राशि का अवैध लेन-देन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार एवं वृत्ताधिकारी अगंद शर्मा के सुपरविजन में विशेष कार्रवाई की गई।

    कोतवाली थाना प्रभारी रमेश सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने केशव नगर स्थित मकान नंबर-10 पर दबिश दी। मौके पर एक कमरे में चार व्यक्ति बैठे मिले। पूछताछ के दौरान उन्होंने विभिन्न राज्यों में हवाला राशि के लेन-देन से जुड़े होने की जानकारी दी।

    पुलिस ने मौके पर रखे दो बैगों की तलाशी ली, जिनमें कुल 33 लाख 62 हजार 500 रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा 2 रुपये मूल्य के 61 नोट तथा 1 रुपये मूल्य का एक नोट भी मिला। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इन नोटों का उपयोग विभिन्न राज्यों में हवाला रकम की पहचान और सत्यापन के लिए किया जाता था।

    कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गुजरात के मेहसाणा निवासी मनभाई पटेल, पाटन निवासी चतरुभाई पटेल, भौतिक पटेल तथा अलवर निवासी कमल गुप्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को बीएनएसएस की धारा 128 और 170 के तहत गिरफ्तार कर संदिग्ध नकदी जब्त कर ली है।

    प्रशिक्षु आईपीएस कार्तिकेय वर्मा ने बताया कि बरामद नकदी के संबंध में विस्तृत जांच के लिए आयकर विभाग को भी सूचना भेज दी गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हवाला कारोबार का यह नेटवर्क किन-किन राज्यों तक फैला हुआ है और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में वित्तीय लेन-देन, बैंकिंग रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here