More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में 10 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, 8 वारंटों में...

    अलवर में 10 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, 8 वारंटों में था वांछित

    कोतवाली पुलिस की कार्रवाई से खुला मामला, एनआई एक्ट के अलग-अलग प्रकरणों में न्यायालयों ने जारी किए थे स्थाई वारंट

    अलवर। कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 10 साल से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अलग-अलग न्यायालयों से कुल आठ स्थाई वारंट जारी थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    कोतवाली थाना प्रभारी दिनेशचंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेंद्र पुत्र भौरेलाल गुप्ता, निवासी कुश मार्ग, महावर धर्मशाला के पास, अलवर के रूप में हुई है। आरोपी विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट(एनआई एक्ट) संख्या-2 अलवर के न्यायालय में चल रहे वीरेंद्र बनाम मैसर्स लाइट महल प्रकरण में जारी स्थाई वारंट में करीब 10 वर्षों से फरार चल रहा था।

    अलग-अलग मामलों में जारी थे 8 स्थाई वारंट

    पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ परक्राम्य लिखत अधिनियम से जुड़े अलग-अलग मामलों में कुल आठ स्थाई वारंट जारी थे। इनमें सुमित्रा बंसल, कमलेश कुमार सिंघल, अलवर जनरल, नेमीचंद जैन, वीरेंद्र, सुशील कुमार गर्ग, कुलश्रेष्ठ और बाबूलाल अग्रवाल से जुड़े प्रकरण शामिल हैं।

    लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही थी। स्थाई वारंटों के लंबित होने के कारण पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए।

    पुलिस टीम ने तलाश कर दबोचा

    पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ. दीपक कुमार तथा वृत्ताधिकारी उत्तर शहर राजेश कसाणा के निकटतम पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई।

    कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश चंद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक बच्चू सिंह, कांस्टेबल सोनू तथा कांस्टेबल नारायण की विशेष भूमिका रही।

    न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू

    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ लंबित मामलों और स्थाई वारंटों के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here