More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में 14 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिखाई भारत ज्ञान की प्रतिभा,...

    अलवर में 14 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिखाई भारत ज्ञान की प्रतिभा, भारत को जानो में चिनार और अलवर पब्लिक स्कूल अव्वल

    प्रश्न मंच प्रतियोगिता में दिखा विद्यार्थियों का उत्साह, वरिष्ठ वर्ग में चिनार और कनिष्ठ वर्ग में अलवर पब्लिक स्कूल ने जीता पहला स्थान

    अलवर। भारत विकास परिषद् अलवर की ओर से 12 सितंबर 2026 को स्वामी विवेकानंद महिला स्वावलंबन केंद्र, वैशाली नगर विस्तार, अलवर में अखिल भारतीय भारत को जानो–प्रश्न मंच प्रतियोगिता के दूसरे चरण का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रश्नोत्तरी, बजर राउंड तथा श्रव्य-दृश्य चरण के माध्यम से विद्यार्थियों के भारत संबंधी ज्ञान और त्वरित उत्तर देने की क्षमता को परखा गया।

    प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देश के प्रति प्रेम, गर्व और समर्पण की भावना जागृत करना तथा उन्हें भारत की प्राचीन संस्कृति, धर्म, इतिहास, संतों, महापुरुषों, भूगोल, प्राकृतिक संपदा, उद्योग, विज्ञान और आधुनिक तकनीक से परिचित कराना रहा।

    वरिष्ठ वर्ग में चिनार पब्लिक स्कूल प्रथम

    भारत विकास परिषद् अलवर शाखा की प्रकल्प संयोजक अनुपमा गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 से 8 तथा वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

    वरिष्ठ वर्ग में चिनार पब्लिक स्कूल के एक्ज्योत सिंह एवं गार्गी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्री ओसवाल जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अंश गुप्ता एवं प्रियंका ने दूसरा तथा अलवर पब्लिक स्कूल के दिव्योम भारद्वाज एवं यशवर्धन शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    बाल भारती स्कूल के प्रदीप यादव एवं स्नेहलता यादव को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

    कनिष्ठ वर्ग में अलवर पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी

    कनिष्ठ वर्ग में अलवर पब्लिक स्कूल के हिरल यादव एवं सक्षम वशिष्ठ ने प्रथम स्थान हासिल किया। आदिनाथ पब्लिक स्कूल के नीतिशा शर्मा एवं काव्यांश जैन दूसरे स्थान पर रहे।

    स्टेप बाय स्टेप स्कूल के तानुश्रया शर्मा एवं तनुज चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि बाल भारती स्कूल के भूमिका शर्मा एवं कार्तिक को सांत्वना पुरस्कार मिला।

    सभी विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया गया। लिखित परीक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के प्रमाण-पत्र भी संबंधित विद्यालयों से आए शिक्षकों को प्रदान किए गए।

    जयपुर में होगा अगला चरण

    भारत विकास परिषद् की ओर से बताया गया कि दोनों वर्गों की विजेता टीमों को अब 27 सितंबर 2026 को जयपुर में आयोजित प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। प्रांतीय स्तर पर विजेता टीम आगे क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगी और वहां सफलता प्राप्त करने वाली टीम को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भेजा जाएगा।

    प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए परिषद् की ओर से अल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई।

    विद्यार्थियों को भारत की विविधता से जोड़ना उद्देश्य

    शाखा अध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने कहा कि ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को देश की संस्कृति और गौरवशाली विरासत के साथ-साथ विज्ञान, तकनीक और आधुनिक भारत की उपलब्धियों की जानकारी देने का प्रयास किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी जिज्ञासु है और वह अपने देश के इतिहास, संस्कृति, भूगोल, प्राकृतिक संपदा तथा वैज्ञानिक प्रगति को जानना चाहता है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ देश के प्रति गौरव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं।

    परिषद् के पदाधिकारियों ने संभाली व्यवस्थाएं

    कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक अनुपमा गोयल, सह संयोजक ज्योति सिन्हा, शशि गोयल, रेखा मेठी, मधु गुप्ता, जिनेन्द्र जैन, डॉ. के.के. गुप्ता, जिला समन्वयक राधेश्याम, शाखा अध्यक्ष गिरीश गुप्ता, सचिव अशोक कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष लोकेश गोयल, ट्रस्ट अध्यक्ष प्रदीप गोयल, सचिव सुरेश मेठी, अल्का मित्तल, हेमेन्द्र अग्रवाल, कपिल शर्मा, नीना सोनी एवं साधना गुप्ता सहित परिषद् के सदस्यों ने सेवाएं प्रदान कीं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here