More
    Homeअलवर में 19 अप्रैल को दशम सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन, 9 युगल...

    अलवर में 19 अप्रैल को दशम सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन, 9 युगल बंधेंगे परिणय सूत्र में


    अलवर :  अक्षय तृतीया पर सादगी और सामाजिक सहयोग का अनूठा आयोजन, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव सहित कई गणमान्य रहेंगे मौजूद

    अलवर। मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक समरसता की मिसाल प्रस्तुत करते हुए सेवा भारती समिति से संबद्ध श्री राम जानकी विवाह समिति के तत्वावधान में 19 अप्रैल, रविवार को आदर्श विद्या मंदिर, मालवीय नगर में दशम सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न वर्गों से जुड़े 9 युगलों का विवाह संस्कार गरिमामय वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।

    विवाह समिति के अध्यक्ष हरमीत सिंह मेंहदीरत्ता ने बताया कि यह आयोजन अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सादगी और सहयोग की भावना से प्रतिवर्ष किया जाता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर मिल सके।

    संयोजक अशोक आहूजा ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजन पूजनीय विजय मुनि महाराज एवं गंगा दास वेदांती महाराज के सानिध्य में होगा।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव तथा राजस्थान सरकार के मंत्री संजय शर्मा उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा सेवा भारती के प्रांतीय मंत्री गिरधारी लाल शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष सुमन बंसल और पार्टी उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला सहित कई गणमान्य नागरिक भी शामिल होंगे।

    विवाह समारोह के दौरान हरे कृष्णा हरे राम संकीर्तन एवं मधुसूदन आश्रम के विद्यार्थियों द्वारा स्वस्तिवाचन किया जाएगा। बारात का स्वागत पुष्पवर्षा और घड़ियाल की मंगलध्वनि के साथ किया जाएगा, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक उल्लास से भर उठेगा। निकासी के समय सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक हरिप्रसाद कौशिक अपने निवास पर बारात का अल्पाहार के साथ स्वागत करेंगे।

    उल्लेखनीय है कि समारोह से पूर्व 18 अप्रैल को सायं 4 से 6 बजे तक सामूहिक महिला संगीत कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसने आयोजन में सांस्कृतिक रंग भर दिए।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here