प्रतियोगिता को लेकर अलवर में प्रेस कॉन्फ्रेंस, देशभर के खिलाड़ी लेंगे भाग
अलवर। शहर में 24 से 26 अप्रैल 2026 तक ‘ऑल इंडिया शूटिंग बॉल प्रतियोगिता’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को मयूर होटल में जिला शूटिंग बॉल एसोसिएशन, अलवर द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर तैयारियों और रूपरेखा की विस्तृत जानकारी दी गई।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन मुंशी बाग क्लब मैदान में किया जाएगा, जहां देशभर से पुरुष एवं महिला वर्ग के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता दिन और रात दोनों समय आयोजित की जाएगी।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह आयोजन अलवर की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा और जिले की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करेगा।
आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों के ठहरने, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं, ताकि प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
पदाधिकारियों ने मीडिया से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजनों के प्रचार-प्रसार से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पत्रकारों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया और जलपान की व्यवस्था भी की गई।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


