More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर सांसद खेल उत्सव: अलावड़ा में कम्युनिटी क्रिकेट खेलो प्रतियोगिता का समापन

    अलवर सांसद खेल उत्सव: अलावड़ा में कम्युनिटी क्रिकेट खेलो प्रतियोगिता का समापन

    मिशनसच का रामगढ़ संवाददाता बनने के लिए अपनी डिटेल वाट्सएप करे – 9649856000

    कम्युनिटी क्रिकेट खेलो प्रतियोगिता

    मिशनसच न्यूज,  रामगढ़ । अलवर सांसद खेल उत्सव के अंतर्गत आयोजित कम्युनिटी क्रिकेट खेलो प्रतियोगिता का आज कस्बा अलावड़ा के खेल मैदान पर उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमों ने भाग लिया।

    इस आयोजन को अलवर सांसद  भूपेंद्र यादव एवं रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल की छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना रहा। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बेरेबास की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बगड़ राजपूत टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

    समापन अवसर पर विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई, वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ भविष्य के खिलाड़ियों को आगे लाने में सहायक सिद्ध होंगे।

    कार्यक्रम में जिला पार्षद गगनदीप सिंह, पीटीआई तारिक खान, पुष्पेंद्र पंवार, जग्गू, भाजपा मंडल रामगढ़ के कार्यकर्ता शशिकांत शर्मा, मुकेश गोयर, वेदांशु रावल, संजय नाथ सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

    अंत में आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, आयोजक टीम और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here