More
    Homeराजस्थानअलवरआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलेक्टर के खिलाफ प्रदर्शन, महिलाओं की अनदेखी का आरोप

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलेक्टर के खिलाफ प्रदर्शन, महिलाओं की अनदेखी का आरोप

    अलवर में मांगों को लेकर आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय पर किया विरोध, कलेक्टर से नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

    अलवर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 14 दिनों से आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मंगलवार को जिला प्रशासन के प्रति आक्रोश खुलकर सामने आया। मिनी सचिवालय पहुंचीं कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिला कलेक्टर उनसे मिलने के बजाय दूसरे गेट से निकल गईं। इससे नाराज महिलाओं ने मिनी सचिवालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

    आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष ललतेश ने बताया कि कार्यकर्ता पिछले 14 दिनों से अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना दे रही हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार को भी महिलाएं पूरे दिन जिला कलेक्टर से मिलने का इंतजार करती रहीं, लेकिन कलेक्टर उनसे मिलने नहीं आईं और दूसरे गेट से चली गईं। इससे आंदोलनरत कार्यकर्ताओं में निराशा और नाराजगी बढ़ गई।

    प्रशासन पर अनदेखी का आरोप

    प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द वार्ता कर समस्याओं का समाधान करने की मांग की।

    प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों की ओर से जिला कलेक्टर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गईं। ऐसे बयानों का विवरण यहां प्रकाशित नहीं किया जा रहा है।

    आंदोलन तेज करने की चेतावनी

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here