आचार्य का भगत सिंह चौराहा से बैण्ड-बाजों के साथ जैन भवन तक निकलेगा स्वागत जुलूस
अलवर। दिगम्बर जैन संत आचार्य आदित्य सागर महाराज ससंघ का 19 मार्च को अलवर शहर में मंगल प्रवेश होगा। इस अवसर पर जैन समाज द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
श्री दिगम्बर जैन अग्रवाल पंचायती मंदिर के मंत्री कैलाश चन्द जैन ने बताया कि आचार्य श्री 17 मार्च की शाम को अलवर के बगड़ तिराहा के पास स्थित श्री सुधासागर गौशाला में ससंघ पधारे थे।
वहां से आज सुबह विहार करते हुए वे स्थानीय सूर्य नगर स्थित श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचे। यहां से 19 मार्च को प्रातः 6:30 बजे अलवर शहर की स्कीम नंबर 10 स्थित जैन भवन के लिए विहार होगा।
उन्होंने बताया कि आचार्य श्री संघ को स्थानीय भगत सिंह चौराहा पर सुबह 8 बजे बैण्ड-बाजों के साथ स्वागत करते हुए जैन भवन तक लाया जाएगा, जहां उनका मंगल प्रवेश सम्पन्न होगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

