अलवर में भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव पर भक्तामर विधान व अभिषेक कार्यक्रम
यह भी पढ़िए – जयपुर के वरिष्ठ पत्रकार उदयभान जैन का भगवान आदिनाथ पर लेख , लिंक पर क्लिक करे। https://missionsach.com/%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF-%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A5%83%E0%A4%A4%E0%A4%BF-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%AF-%E0%A4%AA.html
अलवर। जैन धर्मावलम्बियों के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती (जन्म कल्याणक महोत्सव) 12 मार्च को श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर अलवर के जयपुर रोड स्थित ढ़ाई पैड़ी के पास अहिंसा स्थल आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सहित शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आदिनाथ जयंती के अवसर पर अहिंसा स्थल दिगम्बर जैन मंदिर परिसर में स्थित भक्तामर मंदिर आरोग्य धाम में भक्तामर महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। अहिंसा स्थल जैन मंदिर के प्रबंधक बच्चू सिंह जैन ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 7 बजे से श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा और नित्य नियम पूजन होगा। इसके पश्चात सुबह 8:30 बजे से भक्तामर महामंडल विधान प्रारंभ किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस मंदिर में मूलनायक भगवान के रूप में भगवान आदिनाथ की प्रतिमा विराजमान है। जिनेन्द्र भक्ति के साथ होने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर-नारी शामिल होकर अर्घ्य चढ़ाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे।
इधर अलवर शहर के मन्नी का बड़ स्थित आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भी आदिनाथ जयंती के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है। मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश जैन ने बताया कि यहां 24 घंटे का भक्तामर अखंड पाठ प्रारंभ किया गया है, जिसका समापन 12 मार्च को सुबह 7 बजे होगा। इसके बाद भक्तामर विधान का आयोजन किया जाएगा।
आदिनाथ जयंती के अवसर पर शहर के अन्य जैन मंदिरों में भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


