More
    Homeराजनीतिआप को छोड 5 पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन, एमसीडी में...

    आप को छोड 5 पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन, एमसीडी में आप पर संकट

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के दिल्ली नगर निगम के 5 पार्षदों ने आप छोडकर भाजपा का दामन थाम लिया है। जिसपर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आप सांसद
    संजय सिंह ने कहा कि भाजपा आप के 5 पार्षदों को एमसीडी स्थायी समिति के चुनाव के बाद दरकिनार करके उनका राजनैतिक कैरियर बर्बाद कर देगाी।

    राजनीतिक रूप से बर्बाद

    आप के संजय सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जो भी नेता आम आदमी पार्टी छोड़ता है वह राजनीतिक रूप से बर्बाद हो जाता है। आप को रविवार को तब झटका लगा था जब उसके 5 पार्षद भाजपा में शामिल हो गए, जिससे भाजपा के दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति में बहुमत हासिल करने की उम्मीदें बढ़ गई है।

    आप पार्टी के इन पार्षदों ने बदला पाला

    पाला बदलने वाले आप के पार्षदों में रामचंद्र, पवन सहरावत, ममता पवन, सुगंधा बिधूड़ी और मंजू निर्मल शामिल हैं। इन पार्षदों के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को 18 सदस्यीय स्थायी समिति में बहुमत मिलने की उम्मीद है। वर्ष 2022 के चुनावों में आप ने एमसीडी के 250 वार्डों में से 134 पर जीत हासिल की थी। 5 पार्षदों के चले जाने के बाद इसके पार्षदों की संख्या घटकर 127 रह गई है जबकि भाजपा के पार्षदों की संख्या बढ़कर 112 हो गई है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here