More
    Homeराजस्थानअलवरआर्मी अटैचमेंट कैंप में कैडेट्स को मिला सैन्य प्रशिक्षण, 12 दिवसीय कैंप...

    आर्मी अटैचमेंट कैंप में कैडेट्स को मिला सैन्य प्रशिक्षण, 12 दिवसीय कैंप में सीख रहे अनुशासन

    इटाराना कैंट में आयोजित प्रशिक्षण में हथियार, ड्रोन व लीडरशिप की दी जा रही जानकारी

    अलवर। 9 राज बटालियन एनसीसी अलवर द्वारा इटाराना कैंट में आर्मी रेजीमेंट के साथ 12 दिवसीय आर्मी अटैचमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में कैडेट्स को भारतीय सेना की दिनचर्या, युद्ध में उपयोग होने वाले हथियारों, टैंक, गन सहित विभिन्न सैन्य उपकरणों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

    कमान अधिकारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कैडेट्स को सैन्य जीवन की वास्तविक झलक देना और उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है।

    कैंप के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, ऑप्टिकल्स, रॉक क्लाइंबिंग, क्वार्टर गार्ड विजिट, गार्ड माउंटिंग, रेजिमेंटल इंस्टीट्यूट विजिट, स्नाइपर, रॉकेट लॉन्चर और ड्रोन ट्रेनिंग जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

    इसके साथ ही साइबर सिक्योरिटी के प्रति जागरूकता सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं। एक्सपा टीम द्वारा कैडेट्स में लीडरशिप और पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जबकि एआरओ द्वारा आर्म्ड फोर्सेस में भर्ती प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।

    इस कैंप में 9 राज बटालियन एनसीसी अलवर के अलावा 3 राज बटालियन एनसीसी जयपुर, 1 राज आर्म्ड स्क्वाड्रन एनसीसी जयपुर, 8 राज बटालियन एनसीसी जयपुर, 1 राज इंडेप्ट कंपनी पिलानी, 1 राज सीटीआर पिलानी, 2 राज बटालियन एनसीसी चूरू और 1 राज बटालियन एनसीसी जयपुर के कुल 81 कैडेट्स भाग ले रहे हैं।

    यह कैंप कैडेट्स के लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव साबित हो रहा है, जहां वे न केवल सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, बल्कि अपने व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित कर रहे हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here