More
    Homeराजस्थानखैरथलइंदिरा हैप्पी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, बालमेला रहा...

    इंदिरा हैप्पी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, बालमेला रहा आकर्षण

    खैरथल में आयोजित बालमेला में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

    मिशनसच न्यूज, खैरथल। इंदिरा हैप्पी स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों से सजाया गया, जिससे पूरे वातावरण में राष्ट्रीय उत्साह देखने को मिला।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. शैलेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे। ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

    विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें नृत्य, गीत एवं नाट्य कार्यक्रम शामिल रहे। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को भावविभोर कर दिया।

    कार्यक्रम की विशेष आकर्षण विद्यालय परिसर में आयोजित बालमेला रहा। मेले में विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक स्टॉल लगाए गए, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इन स्टॉलों के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच एवं टीमवर्क की झलक देखने को मिली।

    कार्यक्रम के अंत में विद्यालय निदेशक पंकज खुराना, फाउंडर इंदिरा पाल खुराना एवं प्राचार्य डॉ. ज्योति खुराना ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here