सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में गणतंत्र समारोह आयोजित
मिशनसच न्यूज, किशनगढ़ बास। कस्बे में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य समारोह दशहरा मैदान में आयोजित हुआ, जहां एसडीएम मनीष कुमार जाटव ने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामहेत यादव, पंचायत समिति प्रधान बीपी सुमन, सतीश सिंघल सहित उपखंड स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कस्बे के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। सनहिल एकेडमी में डॉ. विक्रम सिंह रत्नावत, किड्स एकेडमी में सुनील हरवानी, किशनगढ़ पीजी कॉलेज में उमेश कांत वशिष्ठ, भारतीय कॉलेज में अरविंद अग्रवाल, अरावली एकेडमी में प्रवीण मेहंदीरेता, मेवात एकेडमी में नूर मोहम्मद तथा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल में सुबोध कौशिक ने ध्वजारोहण किया।
इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार, पशु चिकित्सा विभाग से राकेश कुमार सहित अनेक कर्मचारियों एवं नागरिकों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। पूरे कस्बे में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


