More
    Homeराजस्थानअलवरइटराणा कैंट में हाउसकीपिंग कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बच्चों...

    इटराणा कैंट में हाउसकीपिंग कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

    परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मातम के बीच पुलिस ने शुरू की जांच

    अलवर। शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित इटराणा कैंट में मंगलवार को एक घटना सामने आई, जहां 42 वर्षीय हाउसकीपिंग कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की जांच जारी है।

    उद्योग नगर थाने के एएसआई महावीर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सोनू पुत्र किशोर महादेव निवासी इटराणा के रूप में हुई है। वह इटराणा कैंट क्षेत्र में हाउसकीपिंग का कार्य करता था। मंगलवार को उसकी मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

    पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई गई। घटना की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।

    पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    इस दुखद घटना से परिवार पर गहरा संकट आ गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। पिता की असामयिक मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

    पुलिस ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here