More
    Homeराजस्थानभीलवाड़ाइन्टेक स्थापना दिवस पर विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

    इन्टेक स्थापना दिवस पर विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

    भीलवाड़ा में विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रतियोगिता में विरासत संरक्षण का दिया रचनात्मक संदेश

    मिशनसच न्यूज भीलवाड़ा। इण्डियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इन्टेक) के स्थापना दिवस के अवसर पर इन्टेक भीलवाड़ा चैप्टर द्वारा पीएमश्री राबाउमा विद्यालय, बापूनगर में पोस्टर एवं लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 45 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी रचनात्मक कल्पनाओं को रंगों और रेखाओं के माध्यम से कागज पर साकार किया।

    इन्टेक कन्वीनर बाबूलाल जाजू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि इन्टेक की स्थापना वर्ष 1984 में नई दिल्ली में हुई थी। संस्था का प्रमुख उद्देश्य देश की प्राकृतिक, निर्मित एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन करना है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक धरोहरें और प्राकृतिक संसाधन हमारी पहचान हैं, जिनकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

    उन्होंने विद्यार्थियों से पुरातात्विक महत्व की विरासतों के संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने के लिए स्वयं जागरूक बनने और दूसरों को प्रेरित करने का आह्वान किया।

    प्रतियोगिता प्रभारी गुमानसिंह पीपाड़ा ने बताया कि दो ग्रुप में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम ग्रुप में गुनगुन फतेहपुरिया प्रथम, मानवी यादव द्वितीय एवं तृष्णा शर्मा तृतीय रही। वहीं द्वितीय ग्रुप में गुनगुन गुर्जर प्रथम, खुशबू कुमावत द्वितीय एवं निधि यादव तृतीय रही। विजेताओं को इन्टेक की ओर से स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। ऊषा कंवर एवं तमन्ना कुमारी को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।

    प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय प्रिंसिपल सुनीता नानकानी, अमर ज्योति, एम. कोडिश एवं स्नेहलता सनाढ्य का विशेष सहयोग रहा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here