More
    Homeराजस्थानअलवरई.पी. टैलेंट सर्च एग्जाम में लविश शर्मा ने जीता एक लाख रुपये...

    ई.पी. टैलेंट सर्च एग्जाम में लविश शर्मा ने जीता एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार

    ई.पी. स्कूल द्वारा आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित, विजेताओं को नकद राशि व छात्रवृत्ति

    मिशनसच न्यूज, खैरथल । इंजीनियर पॉइंट स्कूल द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित ई.पी. टैलेंट सर्च एग्जाम का परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम ई.पी. निदेशक आजाद चौधरी द्वारा जारी किया गया, जिसमें सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

    कक्षा 10वीं में लविश शर्मा प्रथम

    कक्षा 10वीं में लविश शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर एक लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि जीती। वहीं द्वितीय स्थान पर हिमांशी गुप्ता (51 हजार रुपये) और तृतीय स्थान पर आदित्य सिंह (21 हजार रुपये) रहे।

    कक्षा 9वीं परिणाम

    प्रथम – युग जांगिड़ (11 हजार रुपये), द्वितीय – देव (5100 रुपये),तृतीय – लक्ष्य राज (3100 रुपये)

    कक्षा 11वीं आर्ट्स

    प्रथम – निकिता, द्वितीय – छवि मीणा, तृतीय – इशिता
    (क्रमशः 11,000, 5100 व 3100 रुपये)

    कक्षा 11वीं कॉमर्स

    प्रथम – तनीषा गुप्ता, द्वितीय – मनस्वी, तृतीय – रिशिका
    (क्रमशः 11,000, 5100 व 3100 रुपये)

    कक्षा 11वीं विज्ञान

    प्रथम – सचिन जांगिड़ (51,000 रुपये),द्वितीय – केशव (21,000 रुपये), तृतीय – दक्षिता सोनी (11,000 रुपये)

    कक्षा 12वीं परिणाम

    आर्ट्स: अदिति शर्मा, आन्या अग्रवाल, नजमा खान, कॉमर्स: कृश चौधरी, साहिल अग्रवाल, राहुल शर्मा, विज्ञान: मेघा, निशुकांत सैनी, एकता

    विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि कद पुरस्कार के साथ-साथ लाखों रुपये की छात्रवृत्ति भी विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी। ग्जाम कॉर्डिनेटर आचार्य राजेश कुमार ने बताया कि परिणाम देखकर बच्चे अत्यंत उत्साहित हैं और सभी विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त हुआ है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here