More
    Homeकठूमर: थाना परिसर में व्यापारियों-सीएलजी की बैठक, बाजार की सुरक्षा और यातायात...

    कठूमर: थाना परिसर में व्यापारियों-सीएलजी की बैठक, बाजार की सुरक्षा और यातायात पर मंथन 

    कठूमर: थाना परिसर में व्यापारियों-सीएलजी की बैठक, बाजार की सुरक्षा और यातायात पर मंथन 

    कठूमर। कस्बे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कठूमर थाना परिसर में पुलिस उपाधीक्षक जोगिंदर सिंह राजावत के सानिध्य में व्यापारियों एवं सीएलजी सदस्यों की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में बाजार क्षेत्र की सुरक्षा, रात्रिकालीन गश्त, प्रकाश व्यवस्था और यातायात समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

    प्रकाश और रात्रि गश्त की मांग उठी
    बैठक में व्यापारियों ने बताया कि बाजार में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं है। रात में दुकानों के आसपास अंधेरा रहने से चोरी की आशंका बनी रहती है। व्यापारियों ने बाजार में रात्रि गश्त की व्यवस्था बढ़ाने और रात्रिकालीन सुरक्षा के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने की मांग रखी।

    पुलिस उपाधीक्षक जोगिंदर सिंह राजावत ने व्यापारियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक अलवर से चर्चा कर रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने जिन दुकानदारों ने दुकान के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, उनसे दुकान के बाहर भी कैमरे लगाने का आग्रह किया ताकि बाजार की निगरानी बेहतर हो सके।

    जाम से राहत के लिए अपील
    थाना अधिकारी सुनील टाँक ने दुकानदारों को बताया कि दुकानों के सामने अनियमित रूप से खड़े दोपहिया वाहनों से आवागमन बाधित होता है और जाम की स्थिति बन जाती है। उन्होंने सभी से अपने प्रतिष्ठानों के सामने वाहनों को व्यवस्थित रूप से एक ओर खड़ा करवाने की अपील की। व्यापारियों और सीएलजी सदस्यों ने इस पर सहमति जताई।

    बैठक में ये रहे मौजूद
    बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष सुनील बजाज, सीप्पी सोनी, मोती बजाज, केदार, महेश कांकरोली, श्याम सुंदर जाटव, गजेन्द्र सिंह चौधरी, पिंटू शर्मा, अनिल कूलवाल, महेश खंडेलवाल, राजा खंडेलवाल, प्रमोद अग्रवाल, अशोक खंडेलवाल, सोनू सोनी, सौरभ शर्मा सहित व्यापारी एवं सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here