More
    Homeखेरली में 'एक पेड़ मां के नाम' और स्वच्छता अभियान शुरू, गांधी...

    खेरली में ‘एक पेड़ मां के नाम’ और स्वच्छता अभियान शुरू, गांधी पार्क में हुआ जन संवाद

    खेरली में ‘एक पेड़ मां के नाम’ और स्वच्छता अभियान शुरू, गांधी पार्क में हुआ जन संवाद

    कठूमर। भारतीय जनता पार्टी मंडल खेरली द्वारा गांधी पार्क में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक रमेश खींची के सानिध्य में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया और स्वच्छता अभियान चलाया गया।

    विधायक रमेश खींची ने स्वयं पौधा लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पर्यावरण के प्रति समर्पण का प्रतीक है। हर व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की।

    जन संवाद में सुनीं समस्याएं, किए समाधान
    कार्यक्रम के दौरान विधायक रमेश खींची ने स्थानीय परिवारों के सदस्यों के साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देकर कई समस्याओं का समाधान भी कराया। विधायक ने भरोसा दिलाया कि आमजन की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

    गणमान्यजन रहे मौजूद
    इस अवसर पर नगर पालिका निवर्तमान अध्यक्ष संजय गीजगाड़िया, भाजपा मंडल अध्यक्ष शीलेन्द्र चौहान, योगेश भाई लाला जैन, रामस्वरूप यादव, मनोहर लाल शर्मा, लोकेंद्र प्रजापत, नरेन्द्र गुप्ता, पवन जैन, बनवारी लाल, महावीर गौतम, गोपेश यादव, अशोक गुप्ता, संतोष पटवारी, सतीश मीणा, शैलेश समूची, गोविन्द साहू, भगवान सिंह सैनी, बनवारी परेवा, मंगल शर्मा, महेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here