More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर नगर पालिका के विकास को 1.10 करोड़ की सौगात, 20 वार्डों...

    कठूमर नगर पालिका के विकास को 1.10 करोड़ की सौगात, 20 वार्डों में सड़क-नाली के 12 कामों को मिली मंजूरी

    विकास कार्यों से सुधरेगी शहर की सूरत, सड़क निर्माण से लेकर नाला सफाई तक होंगे काम

    कठूमर। नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए करीब 1.10 करोड़ रुपये की लागत से 12 विकास कार्यों को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिली है। विधायक रमेश खींची की अभिशंषा पर जारी स्वीकृति के बाद नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 से 20 तक सीसी सड़क निर्माण, सड़क सुदृढ़ीकरण, नाली-नाला निर्माण एवं मरम्मत तथा नाला सफाई जैसे कार्य कराए जाएंगे।

    नगरपालिका ईओ नरसी मीणा ने बताया कि विधायक की मांग पर विभाग की ओर से नगरपालिका द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति जारी की गई है। इन कार्यों के पूरा होने से शहर की कई प्रमुख सड़कों और गलियों की स्थिति में सुधार होने के साथ जल निकासी व्यवस्था भी बेहतर होने की उम्मीद है।

    वार्ड 1 से 20 तक सड़क निर्माण और सुदृढ़ीकरण

    स्वीकृत कार्यों में शिवराम चौधरी के मकान से झब्बूराम शर्मा के मकान तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 10.50 लाख रुपये, जसराम गड़रिया के मकान से म्यासी सोती के मकान तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 10.20 लाख रुपये तथा राधे पंडित के मकान से द्वारका पैलेस होते हुए नगर रोड तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 9.10 लाख रुपये की स्वीकृति शामिल है।

    इसी तरह अहिंसा सर्किल से अंबेडकर भवन तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 11.50 लाख रुपये और सुपरिया जाट की दुकान से होद वाले बगीची तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 8.10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

    इसके अलावा बबली सोनी के मकान से लालदास महाराज के मंदिर तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 8.80 लाख रुपये तथा शमशान घाट वाली सड़क से कोठी वाली बगीची तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 4.85 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।

    तोपखाने के मकान से नटवर सिंह तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 4.75 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। वहीं वार्ड संख्या 1 से 20 तक विभिन्न स्थानों पर सीसी सड़क मरम्मत के लिए 13.90 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।

    नाली-नाला निर्माण और सफाई पर भी जोर

    शहर में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वार्ड संख्या 1 से 20 तक विभिन्न स्थानों पर नाली एवं नाला निर्माण तथा मरम्मत के लिए 8.90 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

    इसके साथ ही लक्ष्मणगढ़ बस स्टैंड से दहना वाली बगीची तक दोनों ओर नाला सफाई के लिए 4.90 लाख रुपये तथा बालिका महाविद्यालय से पंचायत समिति के सामने होते हुए कुण्डा तक नाला सफाई के लिए 4.50 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की गई है।

    विधायक रमेश खींची ने कहा कि स्वीकृत कार्यों के पूरा होने के बाद कठूमर शहर की प्रमुख सड़कों, गलियों और नालों की स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नाला सफाई और जल निकासी से जुड़े कार्यों से बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से भी लोगों को राहत मिलेगी।

    नगरपालिका क्षेत्र में एक साथ विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को मंजूरी मिलने से स्थानीय लोगों को सड़क, सफाई और जल निकासी से जुड़ी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here