More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर पंचायत समिति मैदान पर उपखण्ड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से...

    कठूमर पंचायत समिति मैदान पर उपखण्ड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न

    34 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित,समारोह में  छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

    मिशनसच न्यूज, कठूमर। कस्बे के पंचायत समिति मैदान पर उपखण्ड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशप्रेम की भावना के साथ भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    समारोह में तहसीलदार भानुप्रताप सिंह, ईओ विक्रांत शर्मा, सीबीईओ राधेश्याम चौधरी, पूर्व चेयरमैन शेर सिंह मीना, डीएसपी, प्रधानाचार्य विराज चौहान, बीना मीना तथा थानाधिकारी सुनील टॉक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई तथा परेड को सलामी दी गई। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

    समारोह के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाली तीन महिलाओं सहित कुल 34 प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तहसीलदार भानुप्रताप सिंह ने बताया कि सम्मानित होने वालों में आशा सहयोगिनी नेहा जैन (टिटपुरी), छात्रा कुमकुम, सुनील कुमार, कौशल, सरमनलाल, नरेन्द्र सैन, सतीश, डॉ. हरेन्द्र शर्मा, डॉ. जवाहर सिंह सैनी (प्रभारी चिकित्सा अधिकारी), डॉ. कुश सोलंकी (प्रभारी चिकित्सा कालवाड़ी), मोहित खण्डेलवाल, अशोक कुमार मीना, भूपसिंह फौजदार, दीपक शर्मा, महेशचंद वर्मा, संतोष कुमार गर्ग, राहुल कुमार, रणवीर सिंह, वेदप्रकाश पाराशर, भूपेन्द्र सैनी, आरती चौधरी, सुनील मीणा, सतवीर, निशचल शर्मा, विनिता शर्मा, नन्दराम सैनी, कांस्टेबल संतोष सिंह, भंवर सिंह, विष्णु सिंह, वीरेंद्र, आसिफ खान, राजपाल सैनी, अवधेश कुमार शर्मा एवं नेहा जैन (आशा सहयोगिनी टिटपुरी) शामिल रहे।

    कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं आम नागरिकों की उपस्थिति रही। संपूर्ण आयोजन देशभक्ति, अनुशासन एवं उत्साह के वातावरण में सम्पन्न हुआ।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here