More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

    कठूमर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

    महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े कानूनों की दी जानकारी, करीब 60 अधिवक्ता व पक्षकार रहे उपस्थित

    कठूमर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनंत भंडारी (जिला एवं सेशन न्यायाधीश, अलवर) तथा तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर के अध्यक्ष उदय सिंह अलोरिया (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, कठूमर) के निर्देशानुसार अभिभाषक सभागार कठूमर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

    विधिक सेवा समिति (न्यायालय अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) कठूमर की सचिव रूचि शर्मा और सहायक सचिव योगेश चौहान ने बताया कि शिविर के दौरान अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश उदय सिंह अलोरिया ने उपस्थित लगभग 60 अधिवक्ताओं और पक्षकारों को महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और न्यायिक सहायता से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया।

    इस अवसर पर अभिभाषक संघ कठूमर के अध्यक्ष सुभाष चंद्र अरूआ ने भी महिलाओं के हित में राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं तथा विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए ताकि वे किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सकें।

    कार्यक्रम में तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर के योगेश चौहान, एडिशनल एडवोकेट जनरल भुवनेश शर्मा, अधिवक्ता तेजसिंह राठी, भवानीशंकर शर्मा, सुभाष चंद शर्मा, गिरधारीलाल शर्मा, ओमवीर सिंह, श्याम सिंह चौहान, बलबीर सिंह सहित अन्य अधिवक्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here