More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर में आध्यात्मिक अलख: अपना घर महिला आश्रम में गूंजा गायत्री मंत्र

    कठूमर में आध्यात्मिक अलख: अपना घर महिला आश्रम में गूंजा गायत्री मंत्र

    “तन का इलाज चिकित्सा से, मन का उपचार मंत्र से” — गायत्री परिवार अलवर की पहल, हर माह प्रथम रविवार को होगा मासिक यज्ञ

    कठूमर। बेसहारों का सहारा माने जाने वाले अपना घर महिला आश्रम, वैशाली नगर (अलवर) में गायत्री परिवार द्वारा विशेष गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में आश्रम की महिला प्रभुजनों सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया।

    आज आयोजित यज्ञ में नन्दलाल शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुशीला शर्मा (सचिव, महिला आश्रम) मुख्य यजमान रहे। यज्ञ का संचालन गायत्री परिवार अलवर के सतीश सारस्वत (अध्यक्ष, अपना घर पुरुष आश्रम), चौधरी चरणसिंह तथा  हरीश सैनी (अध्यापक) की टोली द्वारा विधिवत रूप से किया गया।

    ज्ञातव्य है कि पीड़ा और पतन निवारण के उद्देश्य से संचालित अपना घर महिला आश्रम की लगभग 80 प्रतिशत प्रभुजन मानसिक एवं वैचारिक रूप से अस्वस्थ हैं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा—
    “तन का इलाज मेडिकल तंत्र से और मन का इलाज गायत्री मंत्र से।”

    उनका मानना है कि यज्ञ और गायत्री मंत्र के प्रभाव से नकारात्मक विचारों का शमन होता है तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होकर सद्बुद्धि की वृद्धि होती है। इसी परमार्थिक उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए गायत्री परिवार अलवर के पूर्वी जोन के कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि आश्रम में प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को मासिक गायत्री यज्ञ आयोजित किया जाएगा।

    इस क्रम की शुरुआत 1 मार्च, रविवार से कर दी गई है। समय और परिस्थिति के अनुसार क्षेत्रीय कार्यकर्ता नियमित रूप से समयदान करते रहेंगे और आश्रम की महिलाओं के मानसिक एवं आध्यात्मिक उत्थान के लिए सहयोग प्रदान करेंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here