More
    Homeराज्ययूपीनगला भुस में युवक ने फांसी लगाई, उपचार के दौरान मौत

    नगला भुस में युवक ने फांसी लगाई, उपचार के दौरान मौत

    हाथरस  । थाना चंदपा क्षेत्र के गांव नगला भुस में शुक्रवार सुबह करीब 20 वर्षीय युवक सूरज पुत्र नाथूराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार युवक का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था। हाल ही में दोनों को साथ देखे जाने के बाद हुए विवाद से वह आहत बताया जा रहा है। घटना के बाद वह परिवार से नाराज चल रहा था। सूचना पर थाना चंदपा पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया है। अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here