More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर में एंटी-वेनम अभियान के तहत 491 ग्राम गांजा बरामद, दो तस्कर...

    कठूमर में एंटी-वेनम अभियान के तहत 491 ग्राम गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार आरोपियों को पकड़कर पुलिस ने एंटी-वेनम कार्रवाई में दिखाई तत्परता

    कठूमर। राजस्थान पुलिस के जयपुर रेंज में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘एंटी-वेनम’ के तहत कठूमर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध गांजा की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गांजा, नकदी और बाइक बरामद की है।

    पुलिस अधीक्षक अलवर सुधीर चौधरी ने बताया कि आईजीपी जयपुर रेंज के निर्देश पर यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. प्रियंका (RPS) एवं वृताधिकारी लक्ष्मणगढ़ कैलाश जिंदल के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी कठूमर सुनील टांक के नेतृत्व में गठित टीम ने 27 अप्रैल को कठूमर-नगर रोड स्थित तुसारी मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई की।

    नाकाबंदी के दौरान सफेद रंग की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और वापस मुड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा किया और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

    तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 491 ग्राम अवैध गांजा, 3810 रुपये नकद तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विष्णु पुत्र रामबाबू (23) निवासी पीपलवाला मोहल्ला, कठूमर (अलवर) एवं यदुराज पुत्र नवलसिंह (29) निवासी भौसिंगा, थाना नदबई, जिला भरतपुर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना कठूमर में मामला संख्या 138/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    इस मामले की जांच थानाधिकारी धौलागढ़ देवी रामजीलाल को सौंपी गई है।

    कार्रवाई में थानाधिकारी सुनील टांक, कांस्टेबल विष्णु (नं. 987), कांस्टेबल महावीर (नं. 308) एवं कांस्टेबल मोरध्वज (नं. 1128) की विशेष भूमिका रही।

    पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ‘एंटी-वेनम’ अभियान के तहत नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here