More
    Homeराजस्थानखैरथलखैरथल-तिजारा में लू के चलते स्कूल समय बदला, कक्षा 8 तक नई...

    खैरथल-तिजारा में लू के चलते स्कूल समय बदला, कक्षा 8 तक नई व्यवस्था लागू

    लू के प्रभाव को देखते हुए प्रशासन ने समय बदला, सुबह 7:30 से 11 बजे तक कक्षाएं

    खैरथल-तिजारा। जिले में लगातार बढ़ते तापमान और लू (हीट वेव) के प्रभाव को देखते हुए जिला कलक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अतुल प्रकाश ने प्री प्राइमरी से कक्षा 8 तक के विद्यालयों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं।

    जारी आदेश के अनुसार, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए तथा मौसम विभाग के पूर्वानुमान और मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी खैरथल-तिजारा के अनुरोध के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।

    अब जिले में संचालित सभी राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में प्री प्राइमरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 28 अप्रैल 2026 से आगामी आदेशों तक विद्यालय समय प्रातः 7:30 बजे से 11:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।

    वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों और समस्त विद्यालय स्टाफ का समय पूर्ववत रहेगा और उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    जिला कलक्टर ने स्पष्ट किया कि आदेश की अवहेलना करने वाले राजकीय एवं निजी विद्यालयों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यालय संचालकों से अपील की है कि वे इस आदेश का पालन सुनिश्चित करें, ताकि बच्चों को भीषण गर्मी और लू के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here