ग्राम बड़का में दीपयज्ञ और गायत्री यज्ञ के साथ हुआ अभियान का शुभारंभ
कठूमर। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में माता भगवती देवी जन्म शताब्दी अनुयाज कार्यक्रम के अंतर्गत कठूमर तहसील में ‘ग्रामे ग्रामे यज्ञ अभियान’ का शुभारंभ किया गया।
अभियान के तहत गायत्री परिवार कठूमर शाखा द्वारा विभिन्न यज्ञीय कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की गई है। इसी क्रम में 16 मई 2026 को ग्राम बड़का में नेतराम फौजदार के आवास पर भव्य दीपयज्ञ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में “मानव में देवत्व का उदय, धरती पर स्वर्ग का अवतरण” तथा “सर्वे जनाः हिताय, सर्वे जनाः सुखाय” के संदेश के साथ श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
राधाकृष्ण मंदिर में हुआ गायत्री यज्ञ
अभियान के दूसरे दिन 17 मई को ग्राम बड़का स्थित राधाकृष्ण मंदिर में गायत्री यज्ञ आयोजित किया गया। यज्ञ में पांच पारियों में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने आहुति देकर सहभागिता निभाई।
दो दिवसीय कार्यक्रम का संचालन तहसील प्रभारी भगवानसिंह डागुर एवं युवा प्रभारी नरेश कुमार की टोली द्वारा किया गया।
ग्रामीणों का मिला सहयोग
कार्यक्रम में ग्रामवासी रामजीत फौजदार, नेतराम, कमल मास्टर, महेंद्र मास्टर, नरेंद्र हवलदार, मुकेश उप सरपंच, बोदन हवलदार सहित अन्य ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।
गायत्री परिवार के पदाधिकारियों ने बताया कि कठूमर तहसील के चयनित पांच गांवों में शीघ्र ही पांच-पांच कुंडी गायत्री महायज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


