टीबी मुक्त अभियान में 48 लोगों की स्क्रीनिंग, एक्स-रे जांच से संभावित मरीजों की पहचान
कठूमर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कठूमर परिसर में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 14 वर्ष से अधिक आयु के 48 लोगों की स्क्रीनिंग करते हुए एक्स-रे के माध्यम से जांच की गई।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जवाहर सिंह सैनी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाना है। इसके तहत हाई रिस्क क्षेत्रों एवं गांवों में संभावित टीबी मरीजों की पहचान कर समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप करीब 100 लोगों के एक्स-रे किए गए, जिससे संभावित मरीजों की शीघ्र पहचान कर उनका इलाज प्रारंभ किया जा सके।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस तरह के शिविरों के माध्यम से आमजन में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर जांच करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


