More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर में समाधान शिविर आयोजित, योजनाओं का मिला लाभ

    कठूमर में समाधान शिविर आयोजित, योजनाओं का मिला लाभ

    जिला प्रशासन के समाधान शिविर में जनसुनवाई, आमजन की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई

    अलवर। जिले के कठूमर में शुक्रवार को जिला प्रशासन के नवाचार ‘समाधान शिविर’ का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने शिविर का अवलोकन कर आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का जागरूक रहकर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

    समाधान शिविर अलवर
    समाधान शिविर अलवर

    जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में सभी पात्र व्यक्तियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं से लाभांवित करने के उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त तक जिले के प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर ऐसे शिविर लगाए जाएंगे।

    जनसुनवाई में समाधान, शिविर में शिकायतों का त्वरित निस्तारण

    डॉ. शुक्ला ने शिविर में मौजूद फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए उपखंड अधिकारी को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के बाद फरियादियों को सूचना देकर संतुष्टि स्तर भी बढ़ाया जाए।

    उन्होंने अधिकारियों को राजस्थान संपर्क पोर्टल सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का भी समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

    आमजन से संवाद, समाधान शिविर पहल की सराहना

    जिला कलक्टर ने आमजन से संवाद कर योजनाओं से मिल रहे लाभ का फीडबैक लिया। लाभार्थियों ने मौके पर योजनाओं का लाभ मिलने पर अपने अनुभव साझा करते हुए जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

    उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने में समाधान शिविर प्रभावी माध्यम साबित हो रहे हैं। आमजन को भी स्वयं लाभ लेने के साथ अन्य पात्र लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया गया।

    मौके पर लाभ, समाधान शिविर में जारी हुए प्रमाण पत्र

    उपखंड अधिकारी श्याम सुंदर चेतीवाल ने बताया कि शिविर से पहले गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन और शिकायतें प्राप्त की गई थीं। शिविर में पात्र लोगों को मौके पर प्रमाण पत्र और स्वीकृति आदेश जारी किए गए।

    उन्होंने बताया कि कठूमर क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में कार्य प्रगति पर हैं। इनमें हर घर योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम सूर्यघर योजना, कुसुम योजना, कृषि सिंचाई योजना और मिशन हरियालो राजस्थान जैसी योजनाएं शामिल हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here