More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर में साक्षरता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को कानून की दी जानकारी

    कठूमर में साक्षरता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को कानून की दी जानकारी

    कानूनी जागरूकता शिविर में साइबर अपराध और अधिकारों पर जोर

    कठूमर। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में “परिवर्तनकारी मंगलवार” के तहत कानूनी साक्षरता एवं संवेदीकरण शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में विद्यार्थियों को कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया।

    नूतन उच्च माध्यमिक विद्यालय बडौदाकान में शिविर का आयोजन उदय सिंह अलोरिया (अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति) की अध्यक्षता में किया गया। वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरुबा में युधिष्ठिर मीना तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खेरली में राजीव जिंदल की अध्यक्षता में शिविर आयोजित हुए।

    शिविर में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश उदय सिंह अलोरिया ने साइबर अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। आदर्श विधिक सेवा केंद्र के योगेश चौहान ने विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के प्रावधानों की जानकारी दी और जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध मुफ्त कानूनी सहायता सेवाओं के बारे में बताया।

    कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली का टोल फ्री नंबर 15100, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर का हेल्पलाइन नंबर 9928900900 और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर का हेल्पलाइन नंबर 8306002102 साझा किए गए, ताकि जरूरत पड़ने पर लोग तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

    इस अवसर पर न्यायालय के सहायक नाजिर विनोद टेलर, मनोज जैमन, पीएलवी अनुजा शर्मा, विरेन्द्र कुमार, दीपक मीणा सहित विद्यालय स्टाफ एवं प्राचार्य दीपक शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में करीब 280 विद्यार्थियों ने भाग लेकर कानूनी जानकारी प्राप्त की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here