More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर में स्वच्छता सप्ताह का समापन, स्वच्छता का लिया संकल्प

    कठूमर में स्वच्छता सप्ताह का समापन, स्वच्छता का लिया संकल्प

    स्वच्छता अभियान के तहत संगोष्ठी, श्रमदान और शपथ से जागरूकता बढ़ी

    कठूमर। राजस्थान दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित स्वच्छता सप्ताह (14 से 19 मार्च) का समापन संगोष्ठी, श्रमदान और स्वच्छता शपथ के साथ किया गया। विकास अधिकारी शिवराम मीणा के नेतृत्व में कठूमर पंचायत समिति परिसर में आमजन, विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों को अपने कस्बे और गांवों को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई।

    ब्लॉक समन्वयक मनोज भारद्वाज ने बताया कि स्वच्छता सप्ताह के दौरान प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। अंतिम दिन 19 मार्च को संगोष्ठी आयोजित कर “विकसित राजस्थान, स्वच्छ राजस्थान” का संकल्प लिया गया। इस दौरान लोगों को हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान करने और न गंदगी करने तथा न करने देने का संकल्प दिलाया गया।

    विकास अधिकारी शिवराम मीणा ने बताया कि 14 मार्च से शुरू हुए इस सप्ताह में अलग-अलग विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें 15 मार्च को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, 16 मार्च को सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, 17 मार्च को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और 18 मार्च को जल प्रबंधन विषय पर गतिविधियां करवाई गईं। वहीं 19 मार्च को संगोष्ठी और शपथ के साथ सप्ताह का समापन किया गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here