More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर में स्वच्छता सप्ताह के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक

    कठूमर में स्वच्छता सप्ताह के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक

    स्वच्छता बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिलाई स्वच्छता शपथ

    कठूमर। पंचायत समिति सभा भवन में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत ‘स्वच्छता सप्ताह’ के तहत मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की क्लस्टर बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, सामुदायिक स्वच्छता, राजकीय भवनों में साफ-सफाई तथा ग्रामीण स्वच्छता को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई।

    कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराना है। इसके अतिरिक्त सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और सामुदायिक स्तर पर स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

    स्वच्छता सप्ताह एक राष्ट्रीय अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत देशभर में स्वच्छता शपथ, जागरूकता अभियान तथा स्वच्छता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

    इस अवसर पर मनोज भारद्वाज, नीतू सिंह, देवेंद्र मीणा सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here