More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर मेले में रंग, परंपरा और उत्सव का संगम होगा

    कठूमर मेले में रंग, परंपरा और उत्सव का संगम होगा

    मेले में शाही सवारी, दंगल और कवि सम्मेलन से झलकेगी संस्कृति

    कठूमर। अलवर जिले के कठूमर कस्बे में 21 मार्च से दो दिवसीय पारंपरिक मेला आयोजित होगा। यह मेला अपनी सांस्कृतिक जीवंतता और परंपराओं के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है।

    मेले में पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं रंग-बिरंगी झांकियों के साथ भगवान ईसर (शिव) और माता पार्वती (गौर) की शाही सवारी में भाग लेंगी। यह शाही सवारी मेले का मुख्य आकर्षण होगी, जिसमें लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

    नगरपालिका ईओ विक्रांत शर्मा ने बताया कि 21 मार्च को सुबह मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक रमेश खींची द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा। इसी दिन शाम को भगवान शिव और माता पार्वती की भव्य झांकी के साथ शाही सवारी निकाली जाएगी, जिसमें ‘बंब रसिया’ लोकगीत और नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे।

    रात्रि में वने सिंह बिजेंद्र चौधरी के नोहरे के समीप भजन संध्या और जिकड़ी दंगल का आयोजन होगा, जिसमें क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

    दूसरे दिन दंगल और कवि सम्मेलन आकर्षण का केंद्र

    22 मार्च को कुश्ती दंगल का आयोजन विधायक रमेश खींची की अध्यक्षता एवं जवाहर सिंह बेढम के मुख्य आतिथ्य में होगा। दंगल में विधायक की ओर से एक लाख रुपये की अंतिम कामड़ा कुश्ती भी कराई जाएगी।

    रात्रि में विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर के ख्यातिप्राप्त कवि एवं कवियत्रियां अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।

    यह दो दिवसीय मेला क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था, संस्कृति और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र रहेगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here